{"_id":"5b44e6ef4f1c1bc4248b5801","slug":"131531242223-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में चटकी लाठी, आठ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में चटकी लाठी, आठ जख्मी
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
beat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के टोला पटनी जंगल में मंगलवार को बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडे भी चले। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इसमें दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के मदनपुर गांव के टोला पटनी जंगल निवासी संतराम (50) और पड़ोस के ही बृजेश (30) के बच्चे एक साथ खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बच्चों में विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी जो बाद में मारपीट में बदल गई। इसमें दोनों पक्षों में लाठी-ड़ंडे भी चले। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत कराया। मारपीट में संतराम के अवाला उसकी पत्नी जुगुरा देवी (45), पुत्र सुरेंद्र (25) व उसी परिवार के और सदस्य घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से बृजेश के अलावा विजय कुमार (26), अर्जुन (22) और प्रभु (24) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का उपचार हो रहा है। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।