फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सीएमओ कार्यालय समेत अस्पतालों पर बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू

सीएमओ कार्यालय समेत अस्पतालों पर बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू

Tue, 10 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय समेत अस्पतालों पर बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू
सीएमओ कार्यालय पर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाते जेई। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक स्कूलों समेत अन्य सरकारी संस्थाओं के बाद अब सीएमओ कार्यालय समेत सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बायोमेट्रिक मशीन में कर्मियों की हाजिरी लगनी शुरू हो गई है। इस नई व्यवस्था के बाद से एक मुश्त हाजिरी बनाने वालों की मुुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में मंगलवार से अधिकारियों व कर्मियों की हाजिरी ऑनलाइन हो गई है। बायोमेट्रिक मशीन लगने के बाद दफ्तर में तैनात कुल 38 अफसर एवं कर्मचारी समय से पहुंचने लगे हैं। पोस्टमार्टम हाउस व सीएमएसडी स्टोर में तैनात कर्मियों की भी उपस्थिति मशीन से सुनिश्चित किया गया है। इस व्यवस्था के बाद से प्राय: लापता रहने वाले के साथ ही हफ्ता, पखवारा व महीनों का हस्ताक्षर पंजिका पर एक साथ लगाने वालों की कठिनाइयां बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं अक्सर लेटलतीफी पहुंचने वालों को भी समय से पहुंचना पड़ रहा है। अवर अभियंता धर्मेश कुमार के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ को छोड़कर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बायोमेट्रिक मशीन लग गई है। यहां तैनात चिकित्सक व कर्मी ऑनलाइन हाजिरी लगा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि नई व्यवस्था से कर्मचारियों की समय से उपस्थिति के साथ ही कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed