{"_id":"5abd1c154f1c1bd8618b45a6","slug":"131522342933-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले पासी समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले पासी समाज
siddharthnagar
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
लोहिया कला भवन में राजा गंगाबक्श रावत व उनके पुत्र कुंवर रणजीत सिंह का 168वां विजय दिवस सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। इंडियन पासी समाज की जिला इकाई द्वारा बृहस्पतिवार को लोहिया कला भवन में राजा गंगाबक्श रावत व उनके पुत्र कुंवर रणजीत सिंह का 168वां विजय दिवस सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में पासी समाज के उत्थान और बेहतरी पर चर्चा करते हुए समाज की एकजुटता पर बल दिया गया।
मुख्य अतिथि और प्रदेश के आवास विकास व व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि पासी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। समाज को अपने इतिहास से सबक लेने की जरूरत है। स्वजातीय बंधु एकजुट हों और एक-दूसरे के सहयोग के लिए तत्पर रहें। तभी समाज की तरक्की संभव है। पासी समाज में जन्मे अंतिम राजा गंगाबक्श रावत और उनके पुत्र कुंवर रणजीत सिंह ने 29 मार्च 1850 को अंग्रेज सेनापति एल्डर टोन को मार कर अपनी वीरता का परचम लहराया था। यह पूरे समाज के लिए गौरव का दिन है। नई पीढ़ी को समाज की गौरव गाथा बताएं और उनके व्यक्तित्व को विकसित करें।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार पासी समाज के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अंबेडकर एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवननाथ पासवान, बाराबंकी के पूर्व विधायक राममगन रावत, बलरामपुर के पूर्व विधायक जयराम पासवान, पूर्व विधायक विजय पासवान, श्रीराम पासवान, बिहारी लाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, कमला रावत, अरविंद सरोज, राजेश सरोज, पूजा पासी, अजय देव, संजय पासवान, भानुप्रताप पासवान, सतीश चंद्र पासवान, चंद्रशेखर पासवान, अशोक कुमार आर्य आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार पासवान व संचालन रामचंद्र पासवान ने किया।