फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   13 hundred players from three districts will showcase their talent, Basti dominates on the first day

Siddharthnagar News: तीन जिलों के 13 सौ खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन, पहले दिन बस्ती का दबदबा

Sun, 15 Dec 2024 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
13 hundred players from three districts will showcase their talent, Basti dominates on the first day
-जिला स्टेडियम में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का हुआ आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का शानदार आगाज रविवार को जिला स्टेडियम में हुआ। सिद्धार्थनगर की मेजबानी में आयोजित क्रीड़ा समारोह में बस्ती व संतकबीरनगर जिले के बच्चे शिरकत कर रहे हैं। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके परिषदीय विद्यालयों के 1,300 विद्यार्थी प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे। पहले दिन हुए दौड़ प्रतियोगिताओं में बस्ती के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
समारोह का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल व कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके किया। शांति के प्रतीक कबूतर व रंग बिरंगे गुब्बारों को छोड़कर समारोह की औपचारिक शुरुआत की गई। सबसे पहले गत वर्ष के तीनों जनपद के चैंपियन अवधेश, राजकुमार, ओम, कुसुम व नैंसी ने मशाल के साथ मैदान का चक्कर लगाया। सांसद ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के आने के बाद परिषदीय विद्यालयों की दशा और दिशा में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। भवन से लेकर संसाधन और शिक्षण की गुणवत्ता काफी बेहतर हुई है। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है़।
विज्ञापन

सरस्वती वंदना पूमावि सिसई खुर्द, स्वागत गीत कंपोजिट विद्यालय पचपेड़वा, सर्व धर्म प्रार्थना कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द के बच्चों ने प्रस्तुत किया। पूमावि बूड़ा के बच्चों के योग प्रदर्शन को खूब सराहना मिली। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि समारोह में आने वाले सभी बच्चों के रहने और खाने की बेहतर व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाली टीमों और उनके साथ मौजूद शिक्षकों को कोई पेरशानी न हो इसके लिए विभागीय लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, सुरेश प्रसाद, सीमा द्विवेदी व उपेंद्र नाथ उपाध्याय, जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार, शैक्षिक संगठनों के राधेरमण त्रिपाठी के अलावा सभी बीईओ और शारीरिक शिक्षा अनुदेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

पहले दिन दौड़ प्रतियोगिताओं में बस्ती का दबदबा

सिद्धार्थनगर। मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह में पहले दिन उद्धाटन सत्र के चलते खेल प्रतियोगिताएं देरी से शुरू हुईं। दौड़ प्रतियोगिता से शुरू हुए समारोह में बस्ती ने अपना दबदबा कायम रखा। जूनियर स्तर बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में राधिका ने बाजी मारी, सिद्धार्थनगर की नैंसी द्वितीय रही। 200 मीटर में बस्ती की कुसुम प्रथम व संतकबीरनगर की प्रिया द्वितीय, 100 मीटर में बस्ती की बबली प्रथम व कुसुम द्वितीय रही। बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में बस्ती के अमित निषाद प्रथम व अमृत लाल द्वितीय रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में सिद्धार्थनगर की ज्योति प्रथम व संध्या द्वितीय, 50 मीटर में बस्ती की सुमित्रा प्रथम व संतकबीरनगर की अंशिका द्वितीय रही। बालक वर्ग के 50 मीटर में बस्ती की अबू तलहा प्रथम व संजीत द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed