{"_id":"65ca668397951c8d930a6e34","slug":"126-lakh-payment-made-from-private-person-notice-to-secretary-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-112788-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्राइवेट व्यक्ति से कराया 1.26 लाख भुगतान, सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्राइवेट व्यक्ति से कराया 1.26 लाख भुगतान, सचिव को नोटिस
Tue, 13 Feb 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
: बर्डपुर ब्लॉक के बर्डपुर नंबर 11 गांव का है मामला
: वायरल ऑडियो मामले में जांच के बाद हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। बर्डपुर ब्लॉक के बर्डपुर नंबर 11 में तैनात ग्राम सचिव एवं प्रधान प्रतिनिधि में मोबाइल से हुई बातचीत के वायरल ऑडियो मामले में सचिव को नोटिस मिला है। जांच में पंचायत सहायक के त्यागपत्र देने के बाद प्राइवेट व्यक्ति से झूला सप्लाई फर्म को 1.26 लाख रुपये भुगतान की पुष्टि हुई। मामले में एडीपीआरओ की जांच रिपोर्ट डीपीआरओ ने डीडीओ को भेजी थी। जिस पर डीडीओ जीपी कुशवाहा ने बर्डपुर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी राजदीप मिश्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डीपीआरओ ने डीडीओ को 18 जनवरी को भेजे जांच रिपोर्ट में बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो क्लिप की जांच एडीपीआरओ से कराई गई। जांच में पाया गया कि ऑडियो क्लिप में जो वार्ता अवैध धनराशि के संबंध में बताई गई है, वह सचिव एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के बीच का ही है। जांच में यह भी पाया गया कि झूला लगाए जाने संबंधी परियोजना के संबंध में जांच अधिकारी को अवगत कराया गया था। उसी परियोजना पर 126000 रुपये का भुगतान दूसरे फर्म पर किया गया। पंचायत सहायक के त्यागपत्र दिए जाने के कारण प्राइवेट व्यक्ति द्वारा भुगतान किया जाता है। जबकि पंचायत सहायक के न रहने पर इसके भुगतान की कार्रवाई सचिव द्वारा ही की जानी चाहिए, प्राइवेट व्यक्ति से भुगतान कराए जाने की कोई व्यवस्था नहीं है।
डीडीओ ने ग्राम सचिव को भेजे नोटिस में मोबाइल पर कथित रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से अवैध धनराशि से संबंधित वार्तालाप करने एवं पंचायत सहायक के त्यागपत्र दिए जाने के कारण स्वयं भुगतान संबंधी कार्य न कर प्राइवेट व्यक्ति से कार्य कराए जाने का जिम्मेदार बताया गया है। इसलिए इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया जाता है कि अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करें। निर्धारित तिथि तक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर यह समझ जाएगा कि सचिव को कुछ नहीं कहना है और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी जाएगी।