फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नकल के आरोप में कल्लन डिग्री कालेज को नोटिस

नकल के आरोप में कल्लन डिग्री कालेज को नोटिस

Tue, 12 Mar 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
नकल के आरोप में कल्लन डिग्री कालेज को नोटिस
नकल के आरोप में कल्लन डिग्री कॉलेज को नोटिस
विज्ञापन

फोटो-
पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर विवि प्रशासन ने जारी की नोटिस
सीसीटीवी फुटेज एवं वॉयस रिकॉर्डिंग की डीवीडी तलब
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की ओर से संचालित परीक्षा में नकल संबंधी गोपनीय जांच रिपोर्ट पर जिले के कल्लन डिग्री कॉलेज थुमहवा भइया खुटहना को नोटिस जारी की गई है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की बात कुलपति ने कही है।

सिद्धार्थ विवि प्रशासन के मुताबिक 12 मार्च को सम्पन्न हुई प्रथम पाली की परीक्षा में पर्यवेक्षक की गोपनीय आख्या के आधार पर कुलपति प्रो. सुरेन्द्र दुबे के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह ने महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष को पत्र जारी किया है। इसमें 12 मार्च 2019 को प्रश्न पत्र खोलने से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के सील बंद किए जाने तक सीसी टीवी वीडियो रिकॉर्डिंग वायस सहित डीवीडी बनाकर समस्त परीक्षार्थियों की संख्या तथा प्रयुक्त कक्षों के विवरण सहित व अभिलेखों के साथ अपराह्न 2 बजे तक अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उक्त तिथि तक सीसीटीवी फुटेज एवं वायस रिकॉर्डिंग की डीवीडी न उपलब्ध कराए जाने पर विश्वविद्यालय द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य समाचार के मुताबिक सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की संचालित मुख्य परीक्षा में नोडल अधिकारी डॉ. शरीफुद्दीन द्वारा मंगलवार को सम्पन्न हुई प्रथम पाली की परीक्षा में डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नाकोत्तर महाविद्यालय इटवा पर दो परीक्षार्थियों को परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर रस्टीकेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed