फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chat vrat starts today with nahay-kahy

नहाय-खाय के साथ छठ व्रत आज से

Sat, 10 Nov 2018 10:17 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sat, 10 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
chat vrat starts today with nahay-kahy
जमुआर नाले के छठ घाट पर रंगरोगन में जुटा एक शख्स। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नहाय खाय के साथ ही चार दिन तक चलने वाले सूर्यषष्ठी(छठ) व्रत की शुरूआत आज(रविवार) से होगी। इसके तैयारियों के लिए मुख्यालय के जमुआर घाट,डुमरियागंज, बांसी, शोहरतगढ़, उस्का बाजार आदि प्रमुख कस्बों में घाटाें पर साफ सफाई का काम तेज हो गया। वहीं व्रती महिलाओं ने वेदी बनाने की भी शुरूआत कर दी।
विज्ञापन


व्रत को देखते हुए बाजार में पूजन से जुड़ी सामग्री की बिक्री भी शुरू हो गई है। मुख्यालय के उत्तरी छोर स्थित जमुआर घाट पर नगर पालिका परिषद की ओर से साफ-सफाई कराई जा रही है। साफ-सफाई की हकीकत जानने के लिए उपजिलाधिकारी सदर उमेश चन्द्र निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। मौके पर मिली खामियों को दूर करने के लिए कर्मियाें को निर्देश दिए। घाट पर पेयजल की उपलब्धता के साथ ही चूने व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


व्रत की मान्यता
मान्यता के अनुसार, इस व्रत को सर्वप्रथम च्यवन मुनि की पत्नी सुकन्या ने अपने जराजीर्ण और अंधे पति के आरोग्य के निमित्त किया था। इस व्रत के प्रभाव से च्यवन को नेत्र ज्योति प्राप्त हुई और वह जवान हो गए थे। श्रीराम चन्द्र जी ने राज्याभिषेक के बाद सीता जी के साथ यह व्रत किया था। इसके फलस्वरूप उन्हें दो पुत्र प्राप्त हुए थे। द्रौपदी ने भी अज्ञातवास के दौरान राजपाट की पुन: प्राप्ति के की मनोकामना से संकल्प के साथ यह व्रत किया। मनु के पुत्र राजा प्रियवत पहले नि:संतान थे। महर्षि कश्यप के परामर्श से पुत्र प्राप्ति के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ किया। उन्हें पुत्र तो प्राप्त हुआ, लेकिन वह मृत था। उस समय वह विलाप करने लगे। आकाश से षष्ठी देवी अवतरित हुई और उन्हें डाला छठ व्रत रखने के लिए कहा। इस व्रत के बाद राजा को सुंदर व मेधावी पुत्र की प्राप्ति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सामग्रियों की बिक्री तेज
छठ पर्व की तैयारियों के साथ ही पूजा के सामानों की दुकानें भी सज गई हैं। इसके साथ ही लोगों कोशी, सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, सेब, केला, आम, अमरूद, संतरा, शरीफा, अरखा का पत्ता, कोहड़ा, मूंगफली, अमरक, तरबूज, अनार, गन्ना, चूरा, बैर, गाजर, बंडा, मूली आदि की खरीदारी प्रारंभ कर दी।


चार दिन मनाया जाएगा छठ पर्व
दीपावली के चौथे दिन अर्थात कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी(11 नवंबर) से नहाय खाय के साथ छठ व्रत की शुरूआत होगी। इसके अगले दिन यानी 12 नवंबर को खरना होता है। इस दिन सायंकाल महिला गन्ने के रस से बनी खीर खाती हैं। षष्ठी (13 नवंबर ) को शाम को और सप्तमी (14 नवंबर ) का प्रात: काल अर्घ्य देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed