{"_id":"5be07614bdec22696a3ae25b","slug":"121541436948-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली आवाज पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली आवाज पुस्तक का विमोचन
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। उर्दू दिवस पर एजूकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी नई आवाज के बैनर तले डॉ. जावेद कमाल की कहानियों के संग्रह ‘पहली आवाज’ का विमोचन वरिष्ठ चिकित्सक ए.एस. सिद्दीकी़, डॉ. एसएन मिश्र व कवि डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक ने किया। अतिथियों समेत कवि व शायरों को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।
ज्ञानेंद्र दीपक ने कहा हिंदी में किताब निकालना उर्दू के साथ हिंदी से लगाव को दर्शाता है। डॉ. एएस सिद्दीकी ने कहा कि हिंदी के साथ उर्दू भी एक हिन्दुस्तानी जुबान है और दोनों को साथ लेकर चलने में ही हिन्दुस्तान की तरक्की है।
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जमील सिद्दीकी, डा. एसएन मिश्र, प्रो. सुरेंद्र मिश्र, सिद्धार्थ सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने भी पुस्तक पहली आवाज को साहित्य के क्षेत्र में एक सुंदर अध्याय जुड़ने की बात कही। इस दौरान आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आगाज अल्लामा इकबाल के तराने सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा से हमदम सीवानी से हुआ।
विज्ञापन
विजय सिंह, जावेद सरवर, नूर का़समी, महाराजगंज के डॉ. नियाज आजमी, डॉ. सुशील सागर, पंकज शास्त्री, शहाब मजरूख, गोरखपुर से कौसर गोरखपुरी, कमालुद्दीन कमाल, वसीम मजहर, सुन्बुल हाशमी, माधुरी मधु ने अपनी रचनाओं से समा बांधे रखा। संचालन आकाशवाणी गोरखपुर के उद्घोषक फर्रुख जमाल ने किया। पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष एमपी गोस्वामी समेत सतीश श्रीवास्तव, डॉ. एमएस अब्बासी, आफ़ाक़ अहमद, वीरेन्द्र पांडेय, अजीत पांडेय, शहला शाहीन, उरूज, समीना व सलमा फिरोज आदि मौजूद रहे।