फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   शहीद दिवस पर भारत मां के सपूतों को किया नमन

शहीद दिवस पर भारत मां के सपूतों को किया नमन

Sun, 21 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
शहीद दिवस पर भारत मां के सपूतों को किया नमन
शहीद दिवस पर भारत मां के सपूतों को किया नमन
विज्ञापन

फोटो- 63
पुलिस लाइंस व एसएसबी मुख्यालय भीमापार में मनाया गया शहीद दिवस
शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर जवानों को याद किया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस परिसर व एसएसबी 43वीं वाहिनी मुख्यालय भीमापार में रविवार को शहीदों की याद में शहीद में शहीद दिवस मनाया गया। देश के लिए शहादत देने वाले मां भारती के वीर सपूत को नमन किया गया। शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी वीरगाथा को याद किया गया।

पुलिस लाइंस परिसर में रविवार की सुबह एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह की अगुवाई में शहीद दिवस मनाया गया। एसपी ने देश के लिए अपने प्राणों की बलि देने वाले वाले वीर सपूतों की याद में लाइंस परिसर में बने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके उन्हें नमन किया। एसपी ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों को त्याग देने वाले मां भारत के लिए सपूतों को आज हम याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए है। अगर देशहित में हमें अपने प्राण त्यागना पड़े तो उससे हमें पीछे नहीं हटना चाहिए। देश और देश में रखने वाली जनता की सुरक्षा और उनकी रक्षा के लिए हमें जो जिम्मेदारी दी गई है। हमें पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान एएसपी मुन्ना लाल सिंह, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, एसआई अभिमन्यु सिंह, एसआई दीपक कुमार दुबे, एसआई देवेंद्र प्रताप सिंह आदि ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इसी क्रम में एसएसबी 43वीं वाहिनी के भीमापार मुख्यालय पर कमांडेंट जर्नादन प्रसाद की अध्यक्षता में शहीद दिवस मनाया गया है। मुख्यालय परिसर में शहीद स्मारक पर देश के लिए शहीद होने के वाले पुलिस कर्मियों को पुष्प चक्र अर्पित करके नमन किया गया। कमांडेंट जानार्दन प्रसाद ने शहीदों के नाम पढे़ गए एवं उपस्थित सभी कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन भी धारण कर शहीद पुलिस कर्मियों का स्मरण किया गया। उन्होंने जवानों को बताया कि वर्ष 1959 को आज ही के दिन भारत चीन सीमा पर चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में हुई पुलिस के जवानों की शहादत की याद में मनाया जाता है। इस दौरान भारी संख्या में एसएसबी जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed