{"_id":"5b61eda24f1c1b9d3e8b48c9","slug":"121533144482-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दर्ज केस को वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दर्ज केस को वापस लेने की मांग
siddharthnagar
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। हिंदू युवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर जिले के राजघाट थाने में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जताया है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन को देकर मुकदमा वापस लेने की मांग की। कहा कि अगर मांग को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठा तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए काम करता है। संगठन धारा-370 को समाप्त करने, अयोध्या में राम मंदिर के बनने, जनसंख्या नियंत्रण कानून, आतंकवाद के खिलाफ वातावरण कायम रखने के लिए काम करते हैं। संगठन हिंदू समाज के हित के लिए काम कर रहा है। मगर मंगलवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राजघाट थाने में हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ बदसलूकी की गई और उनके व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए, जो गलत है। संगठन इसकी निंदा करता है।विजय सिंह चौधरी, रामवचन पहलवान, केदार बाबा, दीपक अग्रहरि, परमानंद गुप्ता, मनीराम, आशीष यादव, दिलीप यादव, प्रकाश शर्मा, महेश पासवान, घुरहू यादव आदि मौजूद रहे।