फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   12 injured in truck-dcm collision

ट्रक-डीसीएम की भिड़ंत में बारह जख्मी

Fri, 26 Feb 2021 10:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
12 injured in truck-dcm collision
बलरामपुर जिले के ध्यानार्थ
विज्ञापन

ट्रक-डीसीएम की भिड़ंत में 12 जख्मी
टंडवा गांव के पास शुक्रवार भोर में हुआ हादसा
चालक सहित दो लोगों की हालत चिंताजनक
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्लौर/बेवां (सिद्धार्थनगर)। गोरखपुर से 40 लोगों को लेकर लौट रही डीसीएम और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि 12 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। सभी घायलों को बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चालक सहित एक अन्य यात्री की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना शुक्रवार भोर पहर करीब पांच बजे डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर टंडवा गांव के पास हुई। बलरामपुर के मिश्रौलिया गांव निवासी समीर अली और उनके पारिवारिक सदस्य बृहस्पतिवार को गोरखपुर गए थे। शुक्रवार की सुबह सभी 40 सदस्य डीसीएम से घर लौट रहे थे। अभी डीसीएम बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित टंडवा गांव के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक से सीधी भिडंत हो गई। वाहनों की टकराहट की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने डुमरियागंज पुलिस को हादसे की सूचना दी और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में जुट गए। हादसे में मो. हनीफ (24), जैनुल्लाह (24), मो. रवाब (25), जाहिद अली (23), अजीम अली (43), आसिफ (13), आरजू (14), शाहिद (8), कासिम अली (26), समीर अली (70), उल्फत अली (17) और आसिफ (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बेवां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। अन्य घायलों को मरहम-पट्टी के बाद घर भेज दिया गया। बलरामपुर जिला अस्पताल करीब होने के कारण सभी को वहां पहुंचाया गया। चालक और एक अन्य यात्री की हालत नाजुक बताई जा रही है। एसओ डुमरियागंज केडी सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी होने पर मौके पर टीम के साथ पहुंचे थे, सभी घायलों को बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed