फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   12 houses burnt

Siddharthnagar News: आग से 12 से अधिक घर जले

Tue, 30 Apr 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
12 houses burnt
फोटो
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र में गेहूं की डंठल की चिंगारी ने मंगलवार को एक बार फिर तबाही मचाई। क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में लगी आग से एक दर्जन घरों को राख कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।


फत्तेपुर गांव के पश्चिम ओर करीब 11 बजे गेहूं की डंठल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग बढ़ने देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और आग से बचाव का उपाय करने लगे। इसी बीच तेज हवा के झोंके के साथ आई चिंगारी ने सबसे पहले अलगू के घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने एक के बाद एक अन्य घरों को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ ग्रामीणों के करीब दो घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना में गांव के पृथीपाल, कल्ले, घिराऊ, दशरथ, जोखई, हरेंद्र, रामदास, रामसिंह, दुर्गा शंकर, हरिओम, मंगल लाल, राजकुमार, सतराम, रवेंद्र मिश्रा, अशर्फी, अधिकार आदि 12 से अधिक लोगों के घर जल गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लेखपाल अंबिका प्रसाद ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट जल्द ही तहसीलदार को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed