फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   12 buses returned from election duty

Siddharthnagar News: चुनाव से लौटीं रोडवेज की 12 बसें, यात्रियों मिली सहूलियत

Fri, 17 May 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
12 buses returned from election duty
फोटो-
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में चुनाव कराने के लिए गई थी रोडवेज की 36 बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। चुनाव ड्यूटी में बसों के चले जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी, लेकिन बुधवार को 12 बसों के वापस आने से यात्रियों को सहूलियत मिलनी शुरू हो गई है। जिले की कई बंद रूटों पर बृहस्पतिवार से बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।
डिपो की 36 बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने से यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से यात्रा करना पड़ रही थी, जिससे लोगों की जेब ढीली हो रही थी। जबकि बस की कमी होने से लखनऊ व गोरखपुर रूट पर भी बसों का संचालन कम हो गया था। बुधवार को बस आने से गोरखपुर व लखनऊ रूट पर आठ-आठ बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। जबकि बस्ती, डुमरियागंज व बॉर्डर क्षेत्र की रूटों पर भी बस भेजी गई।
विज्ञापन

12 बसों के आने से डिपो में कुल 24 बस हो गई है। इसमें से पांच बस प्रयागराज, दिल्ली व कानपुर रूट पर बसों का संचालन होता है। जो सप्ताह में दो दिन ही जिले में मौजूद रहती है, इससे 19 बसों से रोडवेज ने लोकल सहित गोरखपुर व लखनऊ के लिए फेरे बढ़ा दिया है। बंद रूटों पर बस का संचालन शुरू होने से लोगों को सहूलियत मिलनी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन
12 बस जिले में आई है, जिनका संचालन बंद रूटों पर शुरू कर दिया गया है। जबकि गोरखपुर व लखनऊ रूट पर बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
-वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed