फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

Mon, 09 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास
सांप्रदायिक सौहार्द दिवस पर उपवास पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यालय के सांड़ी तिराहे पर स्थित जिला कार्यालय मेें सांप्रदायिक सौहार्द दिवस मनाया। इस दौरान उपवास रख कर केंद्र सरकार की योजनाओं का विरोध किया और प्रदेश सरकार पर जातीय हिंसा फैलाने व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोगों से झूठा वादा कर सत्ता हासिल की। सरकार के पास जुमले के अलावा कोई काम नहीं है। लोगों को अभी भी सब्जबाग दिखाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हकीकत सामने आ गई है।पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के कथनी व करनी में अंतर दिखने लगा है। कर्जमाफी के नाम पर किसानों को छला गया। प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है।
विज्ञापन


इस दौरान कैलाश पंक्षी, रंजना मिश्रा, राजेश सिंह, अब्बास अली, कन्हैया प्रसाद पांडेय, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, वीपत राम शर्मा, अकरम अली सिद्दीकी, अकबाल अहमद, राधेश्याम पांडेय, गिरजेश सिंह, केवी सिंह, जवाहर चौधरी, अलीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed