{"_id":"5c8d2ac3bdec22141b2b4ef2","slug":"111552755395-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग, सामान जला
Sat, 16 Mar 2019 11:03 PM IST
brijesh kumar
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: brijesh kumar
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया क्षेत्र के मधवापुर कला में दुकान में आग लगने से जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के मधवापुर कला चौराहे पर शुक्रवार की रात शार्ट-सर्किट से एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखी नकदी सहित दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
क्षेत्र के गंगवा छपिया गांव निवासी कैलाश क्षेत्र के ही मधवापुर कला चौराहे पर किराए पर कमरा लेकर इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह शुक्रवार की शाम को दुकान बंद करके घर चला गया था। देर रात शार्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। जब तक आसपास लोग आग पर काबू पाते तब तक दुकान में रखा सारा सामान राख हो गया। आग लगने की घटना के बाद मधवापुर कला के ग्राम प्रधान अब्दुल अलीम ने समय रहते साहस का परिचय दिया। उन्होंने लोगों को इकट्ठा करके दुकान में लगी आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि उसके दुकान में लाइट तो नहीं है, लेकिन इन्वर्टर लगा है वो अपने घर से बैट्री चार्ज करके रोज लाता था।
दुकान में लगाकर अपना काम करता था। उसने बताया कि आग लगने से उसका सब कुछ बर्बाद हो गया। उसका परिवार काफी गरीब है। दुकान में रखा एक लैपटॉप, एक इन्वर्टर, एक प्रिंटर, एक स्टेपलाइजर, टेबल फैन, सीलिंग फैन, 2 दर्जन मोबाइल फोन और सारे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स सहित 10 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना स्थानीय तहसील के तहसीलदार और लेखपाल को भी दी है। वहीं, ग्रामीणों ने पीड़ित गरीब परिवार के मदद के लिए तहसील प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है। मधवापुर कला के ग्राम प्रधान अब्दुल अलीम ने मदद का भरोसा दिलाया है।