फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नेपाली एफएम पर पूर्व सीएम का प्रचार विदेशी ताकतों की देन

नेपाली एफएम पर पूर्व सीएम का प्रचार विदेशी ताकतों की देन

Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
नेपाली एफएम पर पूर्व सीएम का प्रचार विदेशी ताकतों की देन
फोटो- 67
विज्ञापन


‘नेपाली एफएम पर पूर्व सीएम का प्रचार विदेशी ताकतों की देन’

अलीगढ़वा कस्बे में सीमा सुरक्षा यात्रा अभियान को विधायक ने किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। सीमा की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए अवांछित तत्वों पर नजर रखने की जरूरत है। भारत माता की सुरक्षा ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। नेपाली एफएम पर पूर्व सीएम का प्रचार विदेशी ताकतों की देन है।
यह बात हिंयुवा के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कही। वह शुक्रवार को सीमा सुरक्षा यात्रा अभियान के तहत अलीगढ़वा कस्बे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जवानों व पुलिसकर्मियों को भी ईमानदारी से काम करने की नसीहत देते हुए अपराधियों, घुसपैठियों, अराजकतत्वों पर नकेल कसने की हिदायत दी। कहा कि प्रदेश सरकार ने जिले को मेडिकल कॉलेज की घोषणा ही नहीं की। बल्कि दो माह में पूजन का कार्य कर निर्माण शुरू कराने का कार्य करेगी। उन्होंने कपिलवस्तु क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों बर्डपुर, कपिलवस्तु को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने में सदर विधायक श्यामधनी राही का प्रमुख श्रेय की भी बात कही।
विज्ञापन

नेपाली एफएम रेडियो पर चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रचार का जिक्र करते हुए उन्हें विदेशी अराजकतत्वों से गठजोड़ की संज्ञा दी। सदर विधायक श्याम धनी राही, हिंयुवा के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, देवी पाटन मंडल अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, मिठाई लाल, बस्ती जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, सतीश कसौधन, अनिल गुप्ता, शत्रुघ्न गौड़, राहुल गुप्ता, कपिलवस्तु कोतवाल एसके सरोज, एसआई अवधेश सिंह, संजय, बृजेश पांडेय, एसएसबी जवान सहित सभी सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककरहवा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राघवेंद्र सिंह कहा कि प्रदेश सरकार सीमाई क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विधायक श्यामधनी राही समेत ग्राम प्रधान बाल मुकुंद जायसवाल, विजय गुप्ता, मंटू शुक्ल, धर्मेंद्र वर्मा, हरिशंकर तिवारी, अंबरीश जायसवाल, कमरुद्दीन मौजूद रहे। परसा व खुनुवा स्थित प्रतिनिधि के मुताबिक खुनुवा, कोटिया के कार्यक्रम में हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, रमेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता के अलावा प्रभारी थाना निरीक्षक रणधीर मिश्र, खुनुवा चौकी प्रभारी महेश सिंह, जिला महामंत्री अजय सिंह, अजय वर्मा, अनिल अग्रहरि, ऋषभ सिंह, दिनेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, रवि त्रिपाठी, संजय कसौधन आदि मौजूद रहे।


विधायक ने गार्ड रूम बनवाने की प्रतिबद्धता जताई
गार्ड रूम बनवाने की प्रतिबद्धता भारत-नेपाल सीमा के दोनों तरफ बन रहे गार्डरूम नेपाल की तरफ से लगे रोक के कारण अधर में है। इसको लेकर सदर विधायक श्याम धनी राही ने भारत के भू-भाग में बन रहे गार्डरूम को हर हाल में बनवाने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक पहल करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed