फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जनेउधारी बनकर गुमराह करने वाले की असलियत जान चुका है देश

जनेउधारी बनकर गुमराह करने वाले की असलियत जान चुका है देश

Sun, 04 Nov 2018 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Nov 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
जनेउधारी बनकर गुमराह करने वाले की असलियत जान चुका है देश
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को स्मृति चिंह देते डॉ. चंद्रेश उपाध्याय। - फोटो : amarujala
सिद्धार्थनगर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जनेऊधारी बनकर देश को गुमराह करने वाले की असलियत देश जान चुका है। अब उनके बहकावे में जनता नहीं आएगी। कहा कि राम मंदिर का मामला सर्वोच्च न्यायालय में है। इसलिए तिथि नहीं बताई जा सकती, लेकिन मंदिर का निर्माण हर हाल में अयोध्या में होगा। बाबर के नाम पर अयोध्या में एक भी इमारत और एक भी स्मारक नहीं बनेगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा हमेशा से मंदिर बनाने की बात कहती रही है। राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा, लेकिन मामला सर्वोच्च न्यायालय में है। इसलिए तिथि नहीं बताई जा सकती। रही बात मंदिर मामले की सुनवाई की तो उसे कौन टलवाना चाहता है। यह पूरा देश जनता है। बिना नाम लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जनेऊधारी बनकर देश को गुमराह करते रहे हैं। पूरा देश उनकी असलियत जान चुका है। मौर्या कहा कि बाबर के नाम पर अयोध्या में एक भी इमारत और एक भी स्मारक नहीं बनेगा। अयोध्या में केवल राम मंदिर बनेगा। इसको दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। रही बात अध्यादेश लाने की तो जरूरत पड़ेगी तो लाया जाएगा।
विज्ञापन


2014 की तरह मिलेगी जीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में मिलीजीत ने उत्तर प्रदेश में भी भाजपा के 14 साल के वनवास को खत्म किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 की तरह की जीत इस बार भी लोकसभा चुनाव में मिलेगी। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना बड़ा मूर्ति बनेगा, यह बता दूं तो आप देखने नहीं जाओगे
- पत्रकारों ने सवाल किया कि योगी आदित्यनाथ दशहरा में राम की मूर्ति बनवाने जा रहे हैं। वह कितना बड़ा होगा। इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर अभी से मूर्ति के बारे में बता दिया जाएगा तो आप देखने नहीं जाओगे। ऐसे में इंतजार करिए। कहा कि मूर्ति बनाने का राम मंदिर के निर्माण से कोई असर नहीं पड़ेगा। मूर्ति अपनी जगह है और राम मंदिर का निर्माण अपनी जगह।



जिलाध्यक्ष को नहीं थी जानकारी कि दोबारा भी आएंगे
- जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के आने की जानकारी थी, लेकिन दोबारा आने की जानकारी उन्हें नहीं थी। एक अधिकारी ने बताया कि वह सुनील बंसल को दोबारा चार बजे के करीब पुलिस लाइंस में लेने आएंगे, तब जाकर उन्हें पता चला। इस पर वह बोले कि बताइए संगठन का होने के बाद भी जानकारी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed