फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   डीएम के चेंबर के बाहर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

डीएम के चेंबर के बाहर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Fri, 27 Jul 2018 12:06 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 27 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
डीएम के चेंबर के बाहर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
डीएम के चेंबर के बाहर अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नायब तहसीलदार को कार्यमुक्त न किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम कोर्ट के चैंबर के बाहर प्रदर्शन किया। पूर्वाह्न 11 से 12.30 बजे तक चले प्रदर्शन में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने डीएम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान डीएम चेंबर में सुनवाई करते रहे। प्रदर्शन स्थल के आसपास कई थानों की पुलिस तैनात रही। इसके बाद भी अधिवक्ता लगातार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह की अगुवाई में अधिवक्ता कई दिनों से नायब तहसीलदार के कोर्ट का बहिष्कार कर रहे हैं। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने डीएम कोर्ट के चैंबर के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।अधिवक्ताओं का हुजूम देख सदर थाने सहित अन्य थानों की पुलिस बुला ली गई। इसके बाद भी वे डीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। अधिवक्ताओं का कहना है कि नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार यादव मनमानी करते हैं। इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि कई नेपाली नागरिकों जमीनें भी दिलवा चुके हैं। इसकी भी शिकायत हुई। लेकिन हर शिकायत को प्रशासन दबा दे रहा है। इसी कारण पिछले कई माह से अधिवक्ता कार्य बहिष्कार पर हैं।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर एक सप्ताह पूर्व भी डीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान वार्ता में तय हुआ था कि नायब तहसीलदार को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि जब तक नायब तहसीलदार को कार्यमुक्त नहीं कर दिया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेेगा। इस दौरान अधिवक्ता अश्वनी श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, निजामुुद्दीन अहमद, रामचंद्र गुप्ता, विनोद त्रिपाठी, स्वतंत्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed