फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ‘मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा संघर्ष’

‘मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा संघर्ष’

Mon, 09 Jul 2018 11:36 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 09 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
‘मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा संघर्ष’
गांधी आदर्श इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बढनी। नगर के गांधी आदर्श इंटर कॉलेज में सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में मांगें पूरी न होने पर चेतावनी दिवस के रूप में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजकर निस्तारण की मांग उठाई।
विज्ञापन


जिलामंत्री गुलाब चंद्र मौर्य ने कहा कि संघर्ष की रणनीति बनाने के लिए 5 अगस्त को केंद्रीय कार्यालय में राज्य परिषद की बैठक आयोजित की गई है। 9 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 12 अगस्त को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना देते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होने कहा कि संगठन अपने हक की लड़ाई हर स्तर तक लडने को तैयार है। शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा, फजलुर्रहमान, इंद्रमणि त्रिपाठी, विजय पाठक, अशोक कुमार, जयप्रकाश, अनिल यादव, यशवंत मौर्य, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed