{"_id":"5abbd20c4f1c1b542a8b45b9","slug":"111522258444-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित मिले 17 सीएचसी कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित मिले 17 सीएचसी कर्मी
siddharthnagar
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
उसका में सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार। सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने बुधवार की सुबह उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक समेत 17 स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएचसी के अधीक्षक आरके शर्मा पिछले दो दिन से अनुपस्थित हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष अपनी विभाग की कमियां दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में बुधवार को सीएमओ उसका सीएचसी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई। सीएमओ सबसे पहले ऑफिस में पहुंचे और उपस्थित पंजिका देखा। कुल 46 कर्मियों में से 17 अनुपस्थित रहे। चीफ फार्मासिस्ट आरएसपी गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मुरार चंद, ओमप्रकाश दुबे, सुप्रिया दुबे, रविप्रकाश, शाह आलम, मुख्तार अली, सुशील कुमार, नीलम चौधरी, साधना मिश्रा, शिवशंकर चौधरी, विजय लक्ष्मी आदि भी अनुपस्थित पाए गए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने साफ-सफाई, कूड़ा-करकट का निस्तारण, नालियों पर पर ढक्कन रखने, हॉस्पिटल में टूट-फूट को दुरुस्त कराने के साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीएचसी अधीक्षक आरके शर्मा का कहना था कि वह मंगलवार को देवरिया कोर्ट में थे। बुधवार की सुबह आ गए थे। सीएमओ को इसकी सूचना दे दी गई थी। अन्य अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है। उधर, सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश शर्मा का कहना था कि अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया गया तो वह फील्ड में थे।