फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   11 hundred people will get relief from lawsuit

11 सौ लोगों को मुकदमें से मिलेगी राहत

Sat, 13 Feb 2021 10:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
11 hundred people will get relief from lawsuit
11 सौ लोगों को मुकदमे से मिलेगी राहत
विज्ञापन

कोरोना काल में दर्ज महामारी एक्ट के मुकदमे की वापसी के फैलसे से लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण काल के दौरान संक्रमण को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर महामारी एक्ट के तहत दर्ज होने वाले मुकदमे को सरकार ने वापस लेने का निर्णय लिया। सरकार के इस निर्णय से एक हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी। उन्हें कोर्ट का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण देखते हुए उसके रोकथाम के लिए शासन ने बिना काम के भीड़ लगाने, समूह में घूमने और बवाल करने वालों पर महामरी एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना शुरू किया। इसमें मारपीट के मामले में भी महामारी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए। बिना किसी कार्य के समूह बनाकर घूमने वालों पर केस दर्ज हुआ। आंकड़ों के मुताबिक जिले के महिला थाना सहित 19 थानों में 11 सौ से अधिक मुकदमे पंजीकृत किए गए। शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई चल रही है। इस बीच शासन ने कोरोना काल में दर्ज किए गए महामारी एक्ट के मुकदमे को वापस लेने का निर्णय लिया। इससे जिले के 11 सौ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। उन्हें मुकदमे से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed