फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   11 candidates including two from Congress, one from BSP filed leaflets

कांग्रेस के दो, बसपा के एक समेत 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे पर्चा

Wed, 09 Feb 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
11 candidates including two from Congress, one from BSP filed leaflets
कलेक्ट्रेट में नामांकनपत्र जमा करते शोहरतगढ़ से काग्रेंस के प्रत्याशी चौधरी रवींद्र प्रताप। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कांग्रेस के दो, बसपा के एक समेत 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे पर्चा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नामांकन के पांचवें दिन बुधवार को धूप निकली तो प्रत्याशियों के साथ समर्थकों में भी उत्साह दिखा। कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पर शोहरतगढ़ से चार, इटवा से तीन, डुमरियागंज से दो और कपिलवस्तु व बांसी से एक-एक समेत 11 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। नामांकन के दौरान गेट के बाहर समर्थक, प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे। परिसर के बाहर सभी पार्टियों के समर्थक, पांचों विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक समीकरण पर चर्चा करते नजर आए।
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से पूर्व विधायक चौधरी रविंद्र प्रताप, राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी से जिलाजीत, निर्दल ध्रुप तथा जन अधिकार पार्टी से दुर्गावती ने नामांकनपत्र दाखिल किया। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से सबका दल युनाइटेड से भग्गन ने नामांकनपत्र दाखिल किया। बांसी से भारतीय एकलब्य पार्टी से दिनेश ने नामांकनपत्र दाखिल किया। इटवा से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से अमित कुमार मिश्र, बहुजन मुक्ति पार्टी से राम प्रकाश और निर्दल राम सिंह ने नामांकनपत्र दाखिल किया। डुमरियागंज से कांग्रेस की कांति पांडेय और बसपा से अशोक कुमार तिवारी ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

अब तक डुमरियागंज, इटवा, बांसी और शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस तथा बसपा प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर चुके हैं। वहीं, सपा की तरफ से अब सिर्फ कपिलवस्तु और डुमरियागंज के प्रत्याशी ने ही पर्चा दाखिल किया है। भाजपा से अब तक सिर्फ बांसी के ही प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन में सिर्फ दो दिन ही शेष बचे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर, कलेक्ट्रेट गेट से परिसर के अंदर प्रत्येक स्थान पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 प्रत्याशियों ने लिए पर्चे
नामांकन के पांचवें दिन भी प्रत्याशियों ने 17 पर्चे लिए। इनमें शोहरतगढ़ से अपना दल एस ने तीन सेट में पर्चे लिए। बहुजन समाज पार्टी ने एक सेट, निर्दल ने एक सेट पर्चा लिया। कपिलवस्तु से कांग्रेस के लिए एक सेट, बांसी से समाजवादी पार्टी के लिए पांच सेट, निर्दल एक और इटवा से निर्दल के लिए एक सेट पर्चा लिया गया। साथ ही डुमरियागंज से कांग्रेस के लिए दो सेट, बहुजन महा पार्टी के लिए दो सेट पर्चे लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed