{"_id":"5be07603bdec2269a642bdf4","slug":"101541436931-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से धान का 17 बीघा फसल जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से धान का 17 बीघा फसल जलकर नष्ट
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
17 बीघे धान की फसल जलकर राख
मोहाना थाना क्षेत्र के सेमरी व नरचहवा गांव के सीवान में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के टोला सेमरी में सोमवार की दोपहर डंठल जलाने से लगभग 12 बीघे धान की फसल जलकर राख हो गई। जबकि कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र में भी 5 बीघे धान की फसल आग से जलकर नष्ट हो गई।
आग लगने से प्रभावित कि सानों की सेमरी गांव निवासी किसान महंथ चार बीघे, संतलाल का दो बीघे, राजाराम एक बीघा, रामसवारे दो बीघे व जमुना एक बीघा, मुराव एक बीघा की फसल शामिल है। आगजनी की घटना में कुल 12 बीघे धान की फसल नष्ट हो गई। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सोमवार की दोपहर उनके बगल के खेत में पहले से कटी हुई धान की फसल की डंठल में शिवकोट गांव की एक महिला द्वारा अपने खेत के डंठल में आग लगाने गई थी। ग्रामीणों ने उसे मना किया पर वह नहीं मानी। सुद्दोधन चौकी प्रभारी नत्थू प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला फूला देवी पत्नी रामअचल को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र में भी डंठल जलाने से करीब 5 बीघे धान की फसल जलकर नष्ट हो गई। कोतवाली के बसाहिया निवासी राधेश्याम चौबे के नारचहवा में स्थित खेत में अज्ञात कारणों से 3 बीघे की फसल तथा ग्राम पंचायत बडपुर नंबर 6 के नोनाहवा निवासी मुक्ति हसन के तरैनी में स्थित खेत में 2 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।