फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   100 cc camera searched in search of miscreants who snatched money and mobile

Siddharthnagar News: रुपये-मोबाइल छीनने वाले बदमाशों की तलाश में 100 सीसी कैमरे को खंगाला

Sun, 01 Sep 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 01 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
100 cc camera searched in search of miscreants who snatched money and mobile
एक ही रात तीन थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने चार लोगों को बनाया था शिकार
विज्ञापन


तीन थानों की पुलिस वह स्पेशल टीम बदमाशों की तलाश में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। तीन थाना क्षेत्र में दो घंटे के भीतर चार लोगों से मोबाइल और रुपये लूटने वाले बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस रोड साइड के 100 से अधिक सीसी कैमरे को खंगाल चुकी है। पुलिस को कुछ इनपुट भी मिले हैं, जिनके सहारे वह कड़ी से कड़ी जोड़कर बदमाशों तक पहुंचने में जुटी है।
पुलिस को आशंका है कि लूट करने वाले स्थानीय हो सकते हैं, क्योंकि बातचीत और तरीका स्थानीय जैसा लग रहा था। अब तक की पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

29 अगस्त की रात चिल्हिया के कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र व सदर कोतवाली क्षेत्र के बसालतपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहा दिखाकर मोबाइल और नकदी लूट लिए थे। दो घंटे के भीतर तीन थाना क्षेत्र में हुई कर वारदात ने पुलिस को हिला दिया। घटना तो छोटी थी लेकिन लूट करने का तरीका काफी अलग था। बदमाश मोबाइल और एक से 2000 रुपये नकदी तक लूट रहे थे। चुनौती बड़ी थी कारण दो घंटे में एक ही बाइक से तीन एक-एक करके चार लोगों को शिकार बन चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस कप्तान ने तीन स्थानों की पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस को भी सक्रिय कर दिया है। 36 घंटे के भीतर तीनों थाने के पुलिस और टीम रोड साइड की दुकानों और घरों पर लगे 100 से अधिक सीसी कैमरे को खंगाल चुकी है। पीड़ितों से वार्ता करके हुलिया के बारे में भी जानकारी हासिल की।

माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस मामले का पर्दाफाश कर सकती है। वहीं तीन थाना क्षेत्र में हुई कर वारदात से शाम होते ही लोग दहशत में आ जा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकार सदर अरुणकांत सिंह ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है कई पीने लगी है जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
---

यह घटनाक्रम, इन्हें बनाया शिकार

पहली घटना चिहिल्या थाना क्षेत्र के गौरा बाजार में हुई। यहां जोगिया थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी अंकित पुत्र प्रकाश गौरा बाजार में हाेटल चलाते हैं। वह रात में करीब आठ बजे होटल से कुछ काम से करीब 50 मीटर दूर गए थ। रात होने की वजह से अंधेरे में वह मोबाइल की लाइट जलाकर लौट रहे थे। इसी बीच एक अपाची पर सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंचे और असलहा दिखाते हुए हाथ में लिए मोबाइल को छीनकर मौके से फरार हो गए।
दूसरी घटना राजस्थान निवासी युवक के साथ हुई। वह चिल्हिया थाना क्षेत्र में गौरा बाजार में फ़ालूदे की दुकान चलाता है। रात में वह दुकान को बंदकर बर्डपुर में अपने किराये के मकान पर जा रहा था। वह अभी बसालतपुर गांव के पास पहुंचा था कि सफेद अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके पास रखा बिक्री का करीब 1800 रुपये असलहा दिखा कर मार पीट कर घायल करके नकदी छीन लिया और फरार हो गए।
तीसरी घटना कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के महजिदिया गांव निवासी जतिन मिश्रा के साथ हुई। यह गौरा बाजार में बेकरी की दुकान चलाते हैं। वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अभी वह अपने गांव के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचकर किसी से फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान अपाची सवार बदमाशों ने उनसे किसी गांव का पता पूछने के बहाने पहुंचे और थे इनका मोबाइल छिन लिया और फरार हो गए। बदमाशों ने चौथी घटना इसी गांव के निवासी घर भरन कन्नौजिया की मोबाइल छीनने की कोशिश की तो इन्होंने अपनी मोबाइल बगल में मौजूद झाड़-झंखाड़ में फेंक दिया। इन्हाेंने दिलेरी दिखाते हुए बदमाशों को मारने के लिए भी दौड़ाया तो बाइक से फरार हो गए।

पांचवीं घटना सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर-चिल्हिया मार्ग मेखड़ा नाला के पास स्थित तिरंगा स्थल पर हुई। बदमाशों ने इसी रास्ते से जिला मुख्यालय से इलाज कराकर अपनी पत्नी के साथ लौट रहे अतीकुर्रहमान रोकते हुए धमका कर उनका मोबाइल, एक हजार नकदी छीन लिया और उनपर धारदार हथियार से हमला कर उनकी पत्नी का कान में पहने झाले को छीन लिया और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed