{"_id":"64c69d96f9fee865370c46a4","slug":"10-days-of-muharram-spent-in-the-memory-of-imam-hussain-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2279-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इमाम हुसैन की याद में बीता मोहर्रम का 10 दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इमाम हुसैन की याद में बीता मोहर्रम का 10 दिन
Sun, 30 Jul 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
मोहर्रम की दसवीं की रात हल्लौर मे आयोजित शामे गरीबा की मजलिस में मौजूद अकीदतमंदो का भारी हुजूम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मानवता सम्राट हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों स्मृति के तौर पर मोहर्रम का 10 दिन शिया बहुल कस्बा हल्लौर में गम शोक के माहौल में बीतास मर्सिया मजलिस, नौहा मातम का सिलसिला शनिवार की रात भर चलता रहा। हर तरफ दास्ताने कर्बला को लेकर विलाप और क्रंदन के स्वर सुनाई दिया। जिसको सुनकर हर कोई गमगीन हो उठा। यह माहौल मोहर्रम की चांद रात से लेकर निरंतर दसवीं मोहर्रम शनिवार की रात तक बना रहा।
शिया बहुल कस्बा हल्लौर में मोहर्रम की चांद रात से लेकर छठवीं मोहर्रम तक मरसिया मजलिस का सिलसिला चलता रहा। वहीं सातवीं मोहर्रम से मातमी जुलूस निकलने का जो क्रम शुरू हुआ वह दसवीं मोहर्रम शनिवार तक चला। मातमी जुलूस में कस्बे की हजारों की आबादी नंगे पैर नंगे सर शामिल हुई और हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद कर हाथ और जंजीर कमा से खून से लथपथ होकर मातम किया। मोहर्रम का 10 दिन इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में बीता और हर तरफ हाय हुसैन, हाय कर्बला वालों की सदाएं फिजा में गूंजती रही। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे और कर्बला के 72 शहीदों को याद किया।