फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   1 died 2 injured in accident

Siddharthnagar News: ट्रक में घुसा बाइक सवार, एक की मौत, दो घायल

Sat, 15 Jun 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 15 Jun 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
1 died 2 injured in accident
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सुहेलवा गांव की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भारतभारी। डुमरियागंज-बांसी मार्ग पर सुहेलवा गांव के पास बृस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गए। हादसे मेंं एक युवक की सीएचसी बेंवा में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।


क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी घनश्याम (२२) पुत्र कोदई गांव के एक युवक व भानपुर जनपद बस्ती के अपनी मौसी के लड़के के साथ डुमरियागंज से एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। अभी तीनों सुहेलवा गांव के पास पहुंचे थे कि यह घटना हो गई। जिससे तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेस से सीएचसी बेंवा भेजा। जहां जांच उपरांत डॉक्टरों ने घनश्याम को मृत घोषित किया। जबकि, कुंडी के ही कमलेश (२१) को मामूली चोट लगी है। घनश्याम के मौसी के लड़के की गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। डुमरियागंज थाना के अपराध इंस्पेक्टर रमेश यादव ने बताया की घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed