फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   1 degree para decreased

मौसम : बादल छाने से एक डिग्री गिरा पारा

Sun, 28 Apr 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
1 degree para decreased
फोटो-
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 व न्यूनतम 30.3 डिग्री दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सुबह से ही आसमान पर छाए बादलों के कारण शनिवार को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं सुबह से दोपहर तक मौसम सुहाना रहा। इससे सड़कों और बाजारों में भी चहल-पहल रही। लेकिन उमस से लोग बेचैन रहे।
शुक्रवार को पारा 43 डिग्री के पार पहुंचने से लोगों को दोपहर में आसमान से आग बरसने का अहसास हुआ। इससे सड़कों और गलियों में सन्नाटा पसरा नजर आया। लेकिन शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। तेज धूप से राहत मिलने पर लोग मौसम का खूब आनंद लिए। हवा में नमी होने से पार्कों में भीड़ और बाजारों में भी चहल पहल रही।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज गर्मी पड़ रही है। इसके चलते सुबह 11 बजते ही सड़कों पर सन्नाटे जैसे हालात हो जाते हैं। गर्मी के कारण मकानों में लगे कूलर व पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आगे अधिकतम तापमान में गिरावट रहेगी। लेकिन उमस बरकरार रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 व न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तापमान गिरने से लोगों ने ली राहत की सांस

डुमरियागंज। भीषण गर्मी और तपन की मार झेल रहे लोगों के लिए शनिवार का दिन कुछ राहत वाला रहा। दिन में धूप और बादल की आंख मिचौली से लोगों को गर्मी और तपिश से राहत मिली। शुक्रवार को जहां तापमान 42 डिग्री पार कर गया था वहीं शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस तक ही रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बदरी और तापमान में गिरावट आंधी-पानी आने का संकेत भी है। तपिश कम होने से शनिवार को दोपहर के समय भी बाजार और सड़कों पर चहलकदमी ज्यादा दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed