फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth found dead in room under suspicious circumstances.

Shravasti News: संदिग्ध हालात में कमरे में मृत मिला युवक

Thu, 11 Jun 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 11 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youth found dead in room under suspicious circumstances.
इकौना। मोहल्ला कबीर नगर निवासी एक युवक का शव बुधवार सुबह उनके कमरे में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर आई पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस प्रथम दृष्टया शराब के अधिक सेवन को मौत की वजह बता रही है।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के मोहल्ला कबीर नगर निवासी कृष्ण कुमार तिवारी (50) बुधवार सुबह अपने घर के कमरे में मृत अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि कृष्ण कुमार घर में अकेले ही रहते थे। उनकी पत्नी गिलौला स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं और गिलौला बाजार में किराए पर घर लेकर बच्चों के साथ रहती हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब उनका बेटा अनुराग घर आया पिता कृष्ण कुमार को मृत पड़ा देख चीख पड़ा। सूचना पर थाना प्रभारी परमानंद तिवारी पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि मृतक शराब का अत्यधिक सेवन करते थे। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने की वजह से मौत होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed