{"_id":"6a68f74527f0ddbb3d0960bb","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-after-arriving-at-gas-agency-to-exchange-cylinder-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121963-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: गैस एजेंसी पर सिलिंडर बदलने आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: गैस एजेंसी पर सिलिंडर बदलने आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 29 Jul 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर कठौतिया गैस एजेंसी पर मौत के बाद जुटी भीड़।
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की शाहपुर कठौतिया स्थित भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक सिलिंडर बदलवाने आया था। मौत की सूचना से एजेंसी पर सनसनी मच गई।
मृतक की पहचान सोनवा थाना क्षेत्र के इमलिया नारायन गांव निवासी मकसूद (46) के रूप में हुई है। वह सुबह भारत गैस वितरण केंद्र पर सिलिंडर लेने आए थे। सिलिंडर मिलने में देरी होने के कारण वह एजेंसी के बाहर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मकसूद के कोई हरकत न करने पर लोगों को उनकी मौत की जानकारी हुई। गैस वितरक केंद्र के कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लक्ष्मण नगर चौकी प्रभारी जितेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान पहुंचे परिजनों ने मकसूद का शव परीक्षण करवाने से स्पष्ट इन्कार कर दिया। चौकी प्रभारी ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि मौके पर जांच की गई थी लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। जिसके चलते शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।