{"_id":"65be858be509f674e60f6bf2","slug":"youth-dies-in-accident-srawasti-news-c-104-1-srv1001-103394-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
Sat, 03 Feb 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर शुक्रवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम जमुनहा भवनियापुर मजरा फतेहपुर कला निवासी अरशद (28) शुक्रवार रात मल्हीपुर से मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। भिनगा में सब्जी मंडी निवासी मतीन (45) व महफूज (32) जमुनहा से एक बाइक से वापस भिनगा लौट रहे थे। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बनगई गांव के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। मतीन व महफूज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया, जहां से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मल्हीपुर जयहरि मिश्रा के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।