Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Married women broke their fast

Shravasti News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने खोला व्रत

Tue, 17 Nov 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 17 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Married women broke their fast
सीताद्वार झील के घाट पर पूजा के लिए सूर्योदय की प्रतीक्षा करतीं महिलाएं। - संवाद
श्रावस्ती। जिले में सोमवार को छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। नदी और तालाबों के घाटों पर भोर से ही व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा की। दीपदान के साथ वेदियों की पूजा कर व्रत का समापन किया। भिनगा के सर्वामाई धाम स्थित तालाब के घाट पर भी महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।
विज्ञापन


इकौना प्रतिनिधि के अनुसार, सीताद्वार झील घाट पर सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मंगलगीतों से घाट गूंज उठा। महिलाओं ने वेदियों पर विभिन्न पकवान, फल और मिष्ठान चढ़ाकर छठी मैया की पूजा की। एक-दूसरे को सिंदूर लगाने के बाद सूर्योदय होते ही दूध और जल से सूर्य देव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन सोमवार को हुआ। कटरा बाजार में पुरैनिया अस्पताल के पास स्थित तालाब के चारों ओर कच्चा घाट बनाया गया था। यहां सुबह चार बजे से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। सूर्य की लालिमा दिखाई देते ही व्रती महिलाएं तालाब के पानी में खड़ी होकर पूजन और आरती करने लगीं। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------
मेले जैसा दिखा माहौल
तुलसीपुर जमुनहा क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती घाट पर सुबह से ही डीजे पर भक्ति गीत गूंजने लगे। जमुनहा बाजार, बासगढ़ी, बरगदहा, डिलवा सहित आसपास के गांवों से महिलाएं घाट की ओर रवाना हुईं। व्रती महिलाओं ने छठी मैया की पूजा की और सूर्योदय से पहले वेदी पर विधि-विधान से पूजन किया। सूर्य के उदय होते ही अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ से मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed