{"_id":"650f2e97e030e8f1b10a6378","slug":"youth-dies-due-to-snakebite-srawasti-news-c-104-1-srv1002-1438-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सर्पदंश से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सर्पदंश से युवक की मौत
Sat, 23 Sep 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली कला निवासी बुधराम (35) को शुक्रवार शाम घर पर ही सर्प ने डस लिया। परिवारीजन उसे बहराइच के पयागपुर सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गोवंश से भिड़ी मोटरसाइकिल, दो सवार घायल
इकौना (श्रावस्ती)। नवीन मॉर्डन थाना कटरा अंतर्गत बौद्ध परिपथ स्थित कोरिया मंदिर के सामने शुक्रवार रात एक मोटरसाइकिल गोवंश से टकरा गई। बाइक सवार बलरामपुर जिले के ग्राम बिशुनापुर निवासी दद्दन (25) व संदीप (15) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों का सीएचसी इकौना में इलाज चल रहा है।
खलिहान की भूमि से हटाया कब्जा
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के ग्राम बेगमपुर में खलिहान की भूमि पर कब्जा कर ग्रामीणों ने पक्का मकान बना लिया था। इसकी शिकायत पर एसडीएम जमुनहा राम प्यारे के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार अहमद फरीद खान व नायब तहसीलदार शुभम तिवारी ने राजस्व टीम के साथ भूमि की पैमाइश कराकर गाटा संख्या 1396 रकवा 0.206 हेक्टेयर जो सरकारी अभिलेख में खलिहान दर्ज है, उससे कब्जा हटवाया। कब्जा करने वाले शमशेर, जाहिद, गुलाम, पक्कू, सालमा व मतीन को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी।