{"_id":"6ac6430844383d25c008de24","slug":"youth-dies-after-being-struck-by-lightning-in-shravasti-companion-critically-burned-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: बिजली गिरने से युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से झुलसा; राप्ती नदी में मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: बिजली गिरने से युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से झुलसा; राप्ती नदी में मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा
Wed, 07 Oct 2026 06:33 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:33 PM IST
सार
श्रावस्ती में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। राप्ती नदी में मछली पकड़ने के दौरान हादसा हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राजेश कुमार की फाइल फोटो, बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में बुधवार को राप्ती नदी में बिजली गिरी। इस दौरान मछली पकड़ रहे कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना सोनवा थाना क्षेत्र के वैभी गांव के पास की है। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौसपुर के मजरा हरद्वारी निवासी राजेश कुमार (31) बुधवार को गांव के ही पृथ्वीराज (36), चन्केश (34), तालेराम (30), धर्मदास (33) और रामसमुझ (35) के साथ सोनवा क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर के मजरा बैभी गांव के पास राप्ती नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
सभी लोग बारिश से बचने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरने से राजेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक उनकी मौत हो गई। वहीं, उनका साथी चन्केश भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के बाद साथियों ने फोन से राजेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सोनवा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन