{"_id":"6ac68f30b746e03237096c0d","slug":"youth-fishing-in-river-struck-by-lightning-dies-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123642-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नदी में मछली पकड़ रहे युवक पर गिरी बिजली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नदी में मछली पकड़ रहे युवक पर गिरी बिजली, मौत
विज्ञापन
जान गंवाने वाला युवक व रोते-बिलखते परिजन।
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र में ग्राम बैभी के पास बुधवार को राप्ती नदी में मछली पकड़ने के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। झुलसे युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौसपुर के मजरा हरद्वारी निवासी राजेश कुमार (31) गांव के ही पृथ्वीराज (36), चन्केश (34), तालेराम (30), धर्मदास (33) और रामसमुझ (35) के साथ नरायनपुर के मजरा बैभी के पास राप्ती नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। सभी लोग बारिश से बचने का प्रयास कर रहे थे। तभी तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में राजेश कुमार आ गए।
गंभीर रूप से झुलसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथी चन्केश भी झुलस गए। साथियों ने राजेश के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और सोनवा पुलिस को घटना की जानकारी दी।