{"_id":"6ae8bda2e88c3214270a6497","slug":"young-woman-dies-in-collision-between-a-scooter-and-a-bike-two-others-critically-injured-shravasti-news-c-104-1-srv1004-124233-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: स्कूटी-बाइक की टक्कर में युवती की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: स्कूटी-बाइक की टक्कर में युवती की मौत, दो गंभीर
Mon, 02 Nov 2026 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
मृतक पूर्णिमा यादव।
तुलसीपुर। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर रविवार देर शाम स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का लखनऊ में इलाज चल रहा है।
लखीमपुर जिले के ग्राम गड़रियनपुरवा ततारपुर निवासी पूर्णिमा पाल (27) और सुल्तानपुर जिले के लंभुआ क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी पूर्णिमा यादव (30) रविवार देर शाम स्कूटी से मल्हीपुर की ओर से बदला जा रही थीं।
जमुनहा-बहराइच मार्ग पर हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर स्थित खान पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी स्कूटी टकरा गई। बाइक उम्मेदपुरवा निवासी शेरू खान (32) चला रहे थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे शेरू खान के परिजन उन्हें निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए। वहीं, बदला चौकी पुलिस ने दोनों युवतियों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने पूर्णिमा यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि पूर्णिमा पाल की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने पूर्णिमा पाल और शेरू खान को लखनऊ रेफर कर दिया।
पिता इंद्रबहादुर यादव ने बताया कि पूर्णिमा बहराइच के अग्रसेन चौक स्थित किराये के मकान में रहकर सामान बेचने का काम करती थीं। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।