{"_id":"682f74117d8296e00f0f9439","slug":"yoga-practice-conducted-in-summer-camp-shravasti-news-c-104-1-srv1004-111458-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: समर कैंप में कराया गया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: समर कैंप में कराया गया योगाभ्यास
विज्ञापन
अलक्षेंद्र इंटर कालेज में आयोजित समर कैंप में योग करते शिक्षक व छात्र ।
श्रावस्ती।
परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में बृहस्पतिवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में छात्रों को योग के विभिन्न आसनों को सिखाया गया। योगाभ्यास प्रतियोगिता भी कराई गई।
प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय ने बताया कि समर कैंप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अवकाश के दौरान क्रियाशील रखना है। इससे उनमें इम्युनिटी, सामाजिकता, शारीरिक व मानसिक बल को बढ़ाने में मदद मिलेगी। योगाभ्यास प्रतियोगिता में अनुराग तिवारी, शौर्य मिश्रा, प्रिंसी प्रजापति व आस्था मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर दधिबल सिंह, विष्णु स्वरूप मिश्रा, भोलानाथ तिवारी भी मौजूद रहे।
सिरसिया क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज गब्बापुर में खो-खो व फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। खो-खो प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई दल ने कल्पना चावला दल को नौ-एक से हराया। फुटबॉल में आर्यभट्ट दल ने चंद्रशेखर आजाद दल को चार-दो से हराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रमेश कुमार भी मौजूद रहे।