{"_id":"5d9633028ebc3e015369fb89","slug":"women-worshiped-skandmata-srawasti-news-lko4850098133","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने की स्कंदमाता की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने की स्कंदमाता की पूजा
विज्ञापन
राजर्षि काली मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को भक्तों ने आदिशक्ति के स्कंदमाता स्वरूप की आराधना की। मांग की आराधना के लिए मंदिरों व पूजा पंडालों में भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही है। जहां भक्तों की ओर से लगाए जा रहे माता रानी के जयकारे व बजने वाले देवी गीतों से समूचा जिला भक्तिमय बना हुआ है। मंदिरों के अलावा घरों में भी हवन-पूजन हो रहा है। महिलाओं ने मां स्कंद माता की पूजा कर अखंड सुहाग की कामना की। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गा पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
शारदीय नवरात्रि पर गुरुवार को आदिशक्ति जगदंबे के पांचवें स्वरूप में मां स्कंदमाता की विधिविधान से भक्तों ने पूजा अर्चना की। माता को प्रसन्न करने के लिए देवी भक्तों ने जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में लाल चुनरी, चूड़ी व प्रसाद चढ़ाया। वहीं लोग माता रानी को गुड़हल के फूलों की माला चढ़ाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। भोर से ही मंदिर शंख, घंटे व घड़ियाल की ध्वनि से गूंज रहे हैं।
भिनगा के राजर्षि काली मंदिर, झारखंडी मंदिर, सर्वामाई मंदिर, इकौना के बेचूबाबा मंदिर, माता ज्वाला देवी मंदिर, जमुनहा के जगपतीनाथ धाम, सिरसिया के दुर्गामंदिर, गिलौला के झारखंडी व सदाशिव मंदिर सहित जिले के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
इस दौरान विभिन्न मंदिरों में लोगों ने अपने पाल्यों का मुंडन संस्कार कराकर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिरों के द्वार पर दिनभर बधाईयां बज रही हैं। वहीं दुर्गा पूजन पंडालों में आने वाले कलाकारों की ओर से माता रानी की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है। इसे देखने के लिए लोग देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद देखे जा रहे हैं।