{"_id":"5dd969e98ebc3e54c979a6d1","slug":"women-labour-raised-voice-against-the-bullies-srawasti-news-lko493859965","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों के खिलाफ महिला मजदूरों ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों के खिलाफ महिला मजदूरों ने उठाई आवाज
विज्ञापन
इकौना थाने के सामने प्रदर्शन करती चैनपुर वीरान की मनरेगा मजदूर।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। चैनपुर वीरान की मनरेगा कार्ड धारक महिलाओं ने शनिवार को इकौना थाने के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर अभद्रता व परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक इकौना को प्रार्थना पत्र भी सौंपा है।
प्रभारी निरीक्षक इकौना राम कृपाल शुक्ला को सौंपे शिकायती पत्र में महिलाओं ने कहा है कि उनके गांव में कुछ लोगों की ओर से मनरेगा योजना में काम करने वाली महिलाओं को परेशान किया जाता है। महिला मजदूरों के जॉब कार्ड को फर्जी बता कर उन्हें धमकाया जा रहा है। इसका विरोध करने पर दबंग महिला मजदूरों को जाति सूचक गाली देते उनसे अभद्रता करते हैं।
दबंगों ने शुक्रवार को भी महिला मजदूरों से अभद्रता की। दबंगों ने कुछ महिला मजदूरों का मोबाइल से वीडियो भी बनाया है। महिला मजदूरों ने प्रभारी निरीक्षक से मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर डीएम व एसपी कार्यालय कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में मनरेगा मजदूर शामिल रहीं।