{"_id":"68867422ac3d50c1f609b214","slug":"womans-body-found-hanging-in-the-forest-shravasti-news-c-104-1-srv1002-113014-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जंगल में लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जंगल में लटकता मिला महिला का शव
Mon, 28 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। लालपुर महरी के मजरा लोनियन पुरवा निवासी महिला 25 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसका शव रविवार को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर भिनगा जंगल में सागौन के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भिनगा क्षेत्र के ग्राम लालपुर महरी के मजरा लोनियनपुरवा निवासी पूजा (38) के पति संगम की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद पूजा गांव के ही हिस्ट्रीशीटर मुल्ला चौहान के साथ पत्नी की तरह रहने लगी। 25 जुलाई को पूजा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।
रविवार को जंगल गए गांव के ही कुछ लोगों को सागौन के पेड़ पर साड़ी के फंदे से एक महिला का शव लटका दिखा। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने गांव आकर दी। मामले में पूजा के पूर्व ससुर अशर्फी चौहान की तहरीर पर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।