{"_id":"681a519e6bf94461f7084447","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111071-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
Tue, 06 May 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 06 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। सलवरिया गांव निवासी एक विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बेड पर गमछे के फंदे के सहारे था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहराइच के थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम शंभुतारा निवासी ओमप्रकाश मौर्या ने अपनी बहन मंजू मौर्या उर्फ छोटका (40) का विवाह करीब 21 वर्ष पूर्व इकौना के सलवरिया निवासी उदयनाथ मौर्या से किया था। मंगलवार को उदयनाथ किसी काम से बाहर गया था। कुछ घंटे बाद जब उदयनाथ लौटा तो देखा कि मंजू की मौत हो चुकी है। मंजू बेड के सिरहाने बैठी मुद्रा में थी। उनका शव गमछे के फंदे के सहारे था। उदयनाथ की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची इकौना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अश्विनी दुबे बताते हैं कि परिजनों के अनुसार मृतका विक्षिप्त थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता लगेगी। वहीं लोग शव की स्थिति देख मौत को संदेहास्पद मान रहे हैं। कई ग्रामीणों का कहना था कि इस स्थिति में आत्महत्या नहीं हो सकती। संभव है कि उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है।