{"_id":"60c63be38ebc3eac644860f2","slug":"woman-dies-in-suspicious-circumstances-dead-body-found-in-drain-srawasti-news-lko5823124131","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, नाले में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, नाले में मिली लाश
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। हसनाभारी नाले पर बने पुल के नीचे रविवार को एक महिला की लाश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जिसकी शिनाख्त कराई गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलि ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
कटार के मजरा सगरी पुरवा निवासी गया प्रसाद ने अपनी पुत्री पूनम (25) का विवाह पांच वर्ष पूर्व गिलौला थाना क्षेत्र के हसनाभारी के मजरा कोरीपुरवा निवासी कैलाश पुत्र मनीराम से किया था। रविवार सुबह ग्रामीणों को पूनम की लाश हसनाभारी नाले पर बने पुल के नीचे संदिग्ध हालात में पड़ी दिखी। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा गिलौला पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराया तो उसकी पहचान पूनम पत्नी कैलाश के रूप में हुई।
इसके बाद पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतका के पिता गया प्रसाद को दी गई। मौके पर पहुंचे गया प्रसाद ने ससुरालीजनों पर अपनी पुत्री हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने कहा है कि उसने अपनी पुत्री पूनम का विवाह पांच वर्ष पूर्व किया था। ससुरालीजनों द्वारा आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण पति कैलाश, ससुर मनिराम तथा सास ने मिलकर उसकी पुत्री की हत्या कर लाश को पुल के नीचे फेक दिया है। इस बारे में गिलौला थाना प्रभारी अखिलेश पांडे बताते हैं कि पति, सास व ससुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।