फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman died due to negligence in delivery

Shravasti News: प्रसव में लापरवाही से महिला की मौत

Sun, 14 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 14 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman died due to negligence in delivery
पति ने निजी अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। ददौरा निवासी एक महिला को प्रसव के लिए भिनगा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां प्रसव में लापरवाही के कारण हालत बिगड़ने पर महिला को बहराइच रेफर किया गया था। मामले में पति की ओर से निजी चिकित्सालय पर प्रसव में लापरवाही का आरोप लगाया था। जांच में पुष्टि के बाद महिला को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया। जहां उसकी शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के सहादत नगर निवासी पिंटू का आरोप है कि उसकी पत्नी गर्भवती थी। जिसेे भिनगा के निजी नर्सिंग होम में लाया गया था। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत बता कर नार्मल डिलीवरी कराने की सलाह दी। इसके बाद डाॅक्टर ने बच्चे के अंगों को काट कर बाहर निकाला था। इस बीच शरीर के अंदर किसी अंग में भी औजार लग गया। इससे महिला को रक्तस्राव होने लगा। रक्तस्राव बंद नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे बहराइच भेज दिया था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी के बाद सीएमओ एसपी तिवारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डाॅ. दिनेश सिंह की जांच में आरोप की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पीड़िता सुमित्रा को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed