फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   With the onset of cold, lack of transportation resources started troubling

Shravasti News: ठंड के आगाज के साथ सताने लगी आवागमन के संसाधनों की कमी

Sun, 29 Oct 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 29 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
With the onset of cold, lack of transportation resources started troubling
सूर्यास्त के बाद तराईवासियों को वाहन के लिए सुबह तक करना पड़ता इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में आवागमन के संसाधनों की कमी आमजन पर भारी पड़ रही है। यह समस्या ठंड के आगाज के साथ और बढ़ने लगी है। सूर्यास्त के बाद कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन के संसाधनों की किल्लत लोगों को सुबह का इंतजार करने को मजबूर कर रही है। ऐसे में लोगों को निजी संसाधनों का ही सहारा लेना पड़ता है।
जिला गठन के 26 वर्ष बाद भी न तो भिनगा में परिवहन निगम डिपो स्थापित हो सका और न ही जिले में कहीं एक इंच रेल लाइन ही बिछाई जा सकी है। कटरा में स्थापित एयरपोर्ट के उच्चीकरण की प्रक्रिया संचालित है। वहीं कटरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस अड्डा निर्माण जहां अधर में लटक गया। वहीं इकौना व गिलौला में पूर्व से मौजूद बस अड्डा भी अब तक उच्चीकृत न होने से वजूद में नहीं आ सका है। ऐसे में लोगों को आवागमन के लिए निजी बसों व डग्गामार वाहनों का ही सहारा है।
विज्ञापन

जिनके संचालक पर्याप्त सवारी न होने पर कई बार जहां जाने से इन्कार कर देते हैं। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र में सूर्यास्त के बाद कोई साधन न होने के कारण आपात स्थिति में लोगों को या तो निजी वाहनों का इंतजाम करना पड़ रहा है। या फिर सुबह का इंतजार करना मजबूरी बना हुआ है। यह समस्या शरद ऋतु में और बढ़ जाती है। ऐसे में मौसम परिवर्तन के साथ ही तराई वासियों को आवागमन के संसाधनों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इतने बजे के बाद से नहीं मिलते वाहन
सीमावर्ती सिरसिया विकास क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय सिरसिया से भिनगा के लिए आखिरी बस शाम साढ़े छह बजे तो बलरामपुर के तुलसीपुर के लिए साढ़े चार बजे जाती है। इसके बाद सुबह साढ़े छह बजे तक कोई बस नहीं है। यही हाल क्षेत्र के लक्ष्मनपुर, जोखवा बाजार व ताल बघौड़ा का भी है। जहां से भिनगा के लिए साढ़े छह बजे के बाद कोई बस नहीं है। भिनगा व जमुनहा से परसा डेहरिया तक आने-जाने के लिए शाम चार बजे के बाद कोई बस नहीं है। ऐसे में लोगों को आपात स्थिति में आवागमन के लिए या तो निजी साधन व बुकिंग के वाहन का ही सहारा लेना पड़ रहा है।


इन मार्गों पर और गंभीर है समस्या
भिनगा-इकौना वाया सेमरी, भिनगा गिलौला वाया लक्ष्मण नगर, गिलौला खुटेहना, इकौना पयागपुर बाया मोहनीपुर, कटरा खरगूपुर, तिलकपुर मल्हीपुर वाया भंगहा, लक्ष्मणपुर सिरसिया वाया बेचई पुरवा, सिरसिया ताल बघौड़ा वाया राजपुर सहित अन्य मार्ग पर बसों का संचालन नहीं होता। ऐसे में इन मार्गों पर लोगों को आवागमन के लिए डग्गामार वाहनों का ही सहारा है। जो पर्याप्त यात्री न होने पर यात्रियों को गंतव्य तक ले जाने से मना कर देते हैं। जिससे लोगों को पूरी रात मार्ग के किनारे गुजारना पड़ता। ऐसे में यह समस्या ठंड के दिनों में और गंभीर हो जाती है। इसके बावजूद समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed