फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   With the help of forged documents, 39 teachers got transferred

Shravasti News: कूटरचित दस्तावेज के सहारे 39 शिक्षकों ने करा लिया तबादला

Mon, 03 Jul 2023 06:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 03 Jul 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
With the help of forged documents, 39 teachers got transferred
स्क्रीनिंग कमेटी ने जांच में पकड़ा, कार्यमुक्ति पर लगी रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। कूटरचित दस्तावेज लगा कर 39 शिक्षकों ने मनचाही जगह अपना तबादला करा लिया। दस्तावेजों की जांच में सभी कूटरचित दस्तावेजों को स्क्रीनिंग कमेटी ने पकड़ लिया। इसी के बाद इन शिक्षकों के कार्यमुक्ति पर रोक लगा दी गई। अब फर्जी अभिलेख लगाने वालों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। स्थानांतरण के लिए लगाए गए अधिकांश फर्जी दस्तावेज असाध्य रोग के हैं।

शिक्षकों के गैर जनपद स्थानांतरण के लिए चार भारांक निधार्रित थे। इसमें दिव्यांग, एकल अभिभावक, असाध्य रोग के साथ ही राज्यपाल व राष्ट्रपति पदक विजेता उसमें शामिल थे। इस भारांक से जिले में कुल 224 शिक्षकों का स्थानांतरण उनकी मनचाहे जिले के लिए हो गया। लेकिन जब उनके भारांक लगे दस्तावेज का सत्यापन जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी ने किया तो उसमें से 39 दस्तावेज फर्जी पाए गए। जिन शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं, उनके कार्यमुक्त करने पर शासन ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन

बाक्स में
इनके दस्तावेज मिले फर्जी
असाध्य बीमारी के तहत फर्जी दस्तावेज- रश्मि, रूपम ओझा, पवित्र, सर्वेश यादव, साजिया खातून, शिवराज गौतम, राजेश्वरी, दीपाली विश्नोई, प्रीति सिंह, प्रदीप कुमार, विकास चंद्र मिश्र, नाजिया हसन, साधना शर्मा, लियाकत अली, इंदुश्री यादव, विनोद कुमार मौर्य, प्रिया यादव, सुरेन्द्र कुमार सारस्वत, शकुंतला पाल, अमरीश कुमार शुक्ल, संजय सिंह, सुशील कुमार ओझा, नीतिका अग्रवाल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, ममता सिंह, कमेन्द्र शुक्ला, सौम्या गुप्ता, हाकिम सिंह, रविकांत चौहान, आशीष कुमार मिश्र, दिव्या रस्तोवी, अमित कुमार, संदीप कुमार सिंह, नारायण जी के साथ ही एकल अभिभावक भारांक के तहत - रूपम श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, कृष्ण प्रताप सिंह सहित एक अन्य का दस्तावेज फर्जी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

शासन के निर्देश पर होगी कार्रवाई
अभी जिन शिक्षकों का दस्तावेज फर्जी पाया गया है। उनके कार्यमुक्त करने पर रोक लगा दी गई है। शासन द्वारा यदि अन्य कोई कार्रवाई का आदेश दिया जाता है, तो वह कार्रवाई की जाएगी।

-अमिता सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed