फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   When his wife went to her parents' home, she committed suicide by hanging herself

Shravasti News: पत्नी मायके गई तो फंदे से लटक कर दी जान

Mon, 25 Sep 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 25 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
When his wife went to her parents' home, she committed suicide by hanging herself
गिलौला (श्रावस्ती)। पत्नी काे मना करने के बाद भी मायके जाना लोधनपुरवा निवासी युवक को नागवार गुजरा। आहत युवक ने उसी की साड़ी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक के पिता की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम लोधनपुरवा निवासी प्रदीप कुमार (23) का विवाह दो वर्ष पूर्व बहराइच के थाना कोतवाली देहात निवासी बुधई की पुत्री से हुआ था। जिसके डेढ़ साल का एक बेटा भी है। रविवार को बुधई अपनी बेटी को विदा कराने उसकी ससुराल लोधनपुरवा गिलौला आया था। प्रदीप अपनी पत्नी को मायके जाने से रोक रहा था। इसके बावजूद उसकी पत्नी जिद कर अपने पिता के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन

इससे नाराज प्रदीप ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मुन्नू की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने लाश को फंदे से नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष गिलौला उमेश सिंह का कहना है कि लाश पोस्टमार्टम को भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद सही कारण पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed