{"_id":"62dd88c33ab0cf56ea4770b0","slug":"waterlogging-in-jamunha-market-due-to-rain-traffic-disrupted-srawasti-news-lko6409800136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जमुनहा बाजार में जलभराव, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जमुनहा बाजार में जलभराव, आवागमन बाधित
विज्ञापन
हल्की बरसात के बाद ही जमुनहा बाजार में जलभराव के कारण आवागमन बाधित
- फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। बरसात के चलते जमुनहा बाजार में आवागमन बाधित हो गया है। नेपाल की ओर जाने वाली सड़क के साथ ही पुलिस व एसएसबी चौकी की ओर जाने वाली सड़क भी कीचड़ से पटी है। बरसात से पहले नालियों की सफाई न होने के कारण नाली का पानी सड़कों पर बह रहा है।
बरसात का मौसम होने के बाद भी अभी तक जिले में मानसून नहीं आया। इसके चलते कभी-कभी बरसात हो जाती है। इस बरसात से खेतों को तो कोई खास फायदा नहीं हुआ, लेकिन गांव व नगर की गलियों मे चलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति जमुनहा बाजार की है। भारत-नेपाल सीमा से यह इलाका सटा होने के कारण यहां एसएसबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों का आना जाना रहता है। इसके बावजूद बरसात में इस बाजार की सड़कें जलभराव के कारण आने जाने लायक नहीं रहती हैं। ऐसा ही कुछ रविवार को देखने को मिला।
जमुनहा बाजार में बासुदेव चौराहा से कोऑपरेटिव बैंक तक नालियां लबालब भरी हुई हैं। नाली का पानी सड़कों पर बह रहा है। चौक बाजार से कटहल लाइन के मध्य व जमुनहा पुलिस चौकी से एसएसबी कैंप तक का रास्ता कीचड़ व जलभराव के कारण आने-जाने लायक नहीं है। सबसे ज्यादा स्थिति नेपाल सीमा की ओर जाने वाली सड़क का है। यहां से एसएसबी के वाहन जाने के कारण पूरा रास्ता कीचड़ मे तब्दील हो चुका है। जिसके चलते आम लोगों को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है।