{"_id":"5f8879bd8ebc3e9bd91aa7dc","slug":"wash-hands-everyday-srawasti-news-lko5454385105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित धुलते रहें हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित धुलते रहें हाथ
विज्ञापन
श्रावस्ती। विश्व हाथ धुलाई दिवस पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम ने हाथ धुलकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना सहित अन्य संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए लोगों को नियमित हाथ धुलते रहने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्ट्रेट में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि कोरोना वायरस अभी भी सक्रिय है। इसलिए नियमित रूप से हाथ धोना जरूरी है। इसके साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाए जिससे कोरोना सहित अन्य संक्रामक बीमारियां को फैलने से रोका जा सके।
गुरुवार को जिले के सभी ब्लॉक, ग्राम पंचायत, कार्यालय, अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर हाथ धोने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक साथ सभी लोगों के हाथ धोने से जनमानस प्रेरित होगा तथा सभी को हाथ धोने की प्रेरणा मिलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साबुन से हाथ धोने के छह चरण होते हैं। इसका पालन करने से कोविड-19 संक्रमण काल में भोजन के पहले, नाक, मुंह एवं आंख को छूने के बाद, खांसने एवं छींकने के बाद, शौच के बाद सभी को हाथ धोने का महत्व समझना चाहिए। कहा कि अस्पताल कैंपस, वेटिंग एरिया व पार्क आदि में हैंड हाईजिन विषयक प्रशिक्षण, हैंडवाश का प्रदर्शन, स्वच्छता विषयक पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान एडीएम योगानंद पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संत कुमार, चीफ फार्मासिस्ट डॉ. केके श्रीवास्तव सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने हाथ धोकर जिलेवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।