फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Voter list will be finalized on 22 January

22 जनवरी को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन

Tue, 08 Dec 2020 09:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Voter list will be finalized on 22 January
श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। ड्राफ्ट नामावली तथा कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि को 26 तक तैयार कर 27 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिला मजिस्ट्रेट व उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगानंद पांडेय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए संशोधित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके तहत 13 नवंबर से 26 दिसंबर तक ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार कराई जाएगी, जबकि 27 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

28 दिसंबर से तीन जनवरी तक उस पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। ऐसे में एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी दावे स्वीकार किये जाएंगे। 12 से 21 जनवरी तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की पांडुलिपि तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 22 जनवरी 2021 को मतदाता सूची का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन होगा। उन्होंने सभी एसडीएम व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि निर्वाचक नामावली की समय सारणी की एक प्रति नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराते हुए संबंधित क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराना सुनिश्चित करें।

तहसीलदार व अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह पंचायत निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण में संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed