फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vote for a strong democracy with a healthy mind

स्वस्थ मन से मजबूत लोकतंत्र के लिए करें मतदान

Thu, 24 Feb 2022 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Vote for a strong democracy with a healthy mind
श्रावस्ती। जब तक प्रत्येक मतदाता स्वस्थ मन से मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान नहीं करेगा। तब तक देश प्रदेश व जिले का विकास नहीं होगा। ऐसे में जरूरी है कि मतदाता जाति, धर्म, वर्ग व समुदाय से परे हो स्वच्छ छवि के पढ़े लिखे प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करे। बड़े-बड़े वादे न करके जो युवाओं, महिलाओं, गरीब तबकों व शोषितों के साथ खड़ा होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करे। साथ ही जो विकास की बात करता हो, स्थानीय स्तर की सभी समस्याओं से अवगत हो और उसके निराकरण की क्षमता रखता हो। ऐसे प्रतिनिधि को चुनकर विधानसभा भेजा जाना चाहिए। यह बातें गुरुवार को अमर उजाला की ओर से महामाया राजकीय इंटर कॉलेज इकौना पर आयोजित वोटर अड्डा कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों व छात्राओं ने कही।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा महामाया राजकीय इंटर कॉलेज इकौना में आयोजित वोटर अड्डा कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ममता विमल ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी धर्म व समुदाय के लोगों को जाति-पात, धर्म समुदाय व मजहब की दीवार गिराकर निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए। हमें जब अपना प्रतिनिधि चुनना हो तो भाई, भतीजावाद क्षेत्रवाद से परे हो विकास पुरुष को ही चुने। जिस दिन ऐसा हुआ उस दिन क्षेत्र की ही नहीं देश व प्रदेश की छवि भी बदलेगी। जिस दिन हम सभी मतदाता स्वस्थ मन से मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करेंगे। उस दिन देश में परिवर्तन आएगा। प्रवक्ता डॉ. श्वेता सिंह ने कहा कि लोग प्रतिनिधि व सरकार से बहुत अपेक्षाएं रखते हैं लेकिन जब मतदान की बारी आती है तो टाल देते हैं। तभी गलत लोग चुनकर सदन पहुंच जाते हैं। जिस दिन हम हम शत-प्रतिशत मतदान करेंगे उस दिन निश्चित ही जनप्रतिनिधि भी हमारी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करना प्रारंभ कर देंगे।
विज्ञापन

ऐसे में 27 फरवरी को अपने पोलिंग बूथ पर जाकर सबसे पहले मतदान करें। प्रवक्ता डॉ. दीप्ति मिश्रा ने कहा कि मतदाता जाति धर्म से परे हो बिना किसी लोभ व प्रलोभन के विकास पुरुष को ही अपना मत दें। जिससे वह सदन में जाकर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करे। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी कई समस्याएं जिले में मौजूद हैं। जिसके निराकरण के लिए हम सभी को 27 फरवरी को स्वस्थ मन व मस्तिष्क से विचार कर विकास को प्राथमिकता देने वाले पक्ष में मतदान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा शांति देवी ने कहा कि मतदान हमारा राष्ट्र धर्म है। 27 फरवरी को हम अपने राष्ट्र धर्म का निर्वहन करें। मत करते समय हम विकास को प्राथमिकता देने वाले प्रतिनिधि को महत्व दें। जिससे हमारा चुना नुमाइंदा सदन में पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करे। छात्रा सुंदरवती मौर्य ने कहा कि मतदान मतदाता का लोकतंत्र में मौलिक अधिकार है। मतदाताओं को मनपसंद सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। छात्रा करिश्मा मौर्य ने कहाकि मतदाताओं को प्रलोभन के बजाए गुणवत्ता के आधार पर वोट करना चाहिए। शिक्षित, ईमानदार एवं कर्मठ व्यक्ति को जनप्रतिनिधि चुनेंगे तो वह जनता के हित के लिए सरकार के समक्ष आवाज बुलंद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed