फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   vivek tops in quiz and Simran in essay

क्विज में विवेक व निबंध में सिमरन अव्वल

Fri, 26 Jul 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
vivek tops in quiz and Simran in essay
कारगिल विजय पर आयोजित कार्यक्रम में विजेता छात्रा को पुरस्कार देते अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कारगिल विजय दिवस की 20 वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को एसएसबी सहित विद्यालयों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसबी ने जमुनहा में क्वीज व निबंध प्रतियोगिता कराई। इसमें विवेक कुमार वर्मा व सिमरन गुप्ता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 62वीं वहिंनी सी कंपनी ककरदरी के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर निबंध व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज व गौरव पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता में गौरव इंटर कॉलेज के विवेक कुमार वर्मा को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

इसी क्रम में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के छात्र सारांश त्रिपाठी को दूसरा व प्रतिमा सिंह को तीसरा स्थान मिला। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में गौरव पब्लिक इंटर कॉलेज की सिमरन गुप्ता प्रथम, आफरीन बानो द्वितीय तथा लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के सारांश त्रिपाठी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य उमेश चंद्र मिश्रा, प्रवक्ता जयचंद्र चौरसिया, रघुवर दयाल पाठक, निरीक्षक अजय कुमार मौजूद रहे। वहीं कटरा के चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव ने कारगिल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि गीता के श्लोक को प्रेरणा मानकर भारत के शूरवीरों ने कारगिल युद्ध में दुश्मन को पांव पीछे खींचने के लिए मजबूर कर दिया था। 26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था।

इसकी याद में 26 जुलाई को प्रतिवर्ष कारगिल दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पण करने का है जो हंसते हंसते मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इस मौके पर राजेश कुमार यादव, चंद्रिका प्रसाद वर्मा, अश्वनी कुमार तिवारी, शशी भूषण शुक्ला, तेज कुमार वर्मा, पंकज कुमार द्विवेदी सहित शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed